कुरूद:- पेट्रोल और डीजल की आंशिक किल्लत हो सकती है प्रदेश भर के ड्राइवर हड़ताल पर जाने वाले है जिससे की कई पेट्रोल पंप ड्राई हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ड्राइवरों के हड़ताल की वजह से ऐसी स्थिति बन सकती है। पेट्रोल पंप संचालकों का मानना है कि यदि हड़ताल जोर पकड़ा तो आने वाले दिनों में कई और पेट्रोल पंप में पेट्रोल डीजल नही मिलेगा।
हड़ताल का कारण - ड्राइवर इस कानून का कर रहे हैं विरोध
दरअसल, केंद्र सरकार ने हिट एंड रन कानून को पास कर दिया है, इसी का ड्राइवर संगठन और अन्य संगठन भी विरोध कर रहे हैं, इस नए कानून के जरिए हिट एंड मामले में वाहन चालक को 10 साल तक की सजा और सात लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है, इस कानून को वाहन चालक काला कानून बता रहे हैं और संशोधन की मांग उठा रहे हैं। पेट्रोल पंप ड्राई होने की स्थिति बनने पर अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ सकता है, वर्तमान समय में वाहनों के जरिए ही सभी वस्तुओं का परिवहन होता है, संभवत: अगर पेट्रोल डीजल की कमी हुई तो बाजार व्यवस्था की महंगाई बढ़ सकती है।


