अवरी सरपंच बना गुंडा, पत्रकार पर किया जान लेवा हमला

Pradeep Ganjeer
0




छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- कुरूद विधानसभा के बिरेझर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अंवरी में बिजली खंबे को हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने बलवे का रूप ले लिया। जिसमें गांव के सरपंच पुनेश्वर साहू व उसके भाई सहित 8 लोगों ने आज 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे पड़ोसी व पत्रकार भुवनेश्वर साहू उसके पुत्र सहित चार – पांच लोगों पर प्राणघातक हमला कर दिया। जिसमें पत्रकार भुवनेश्वर साहू बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

बिरेझर थाना प्रभारी शोभा मंडावी ने बताया कि कल भी दोनो पक्षों में बिजली खंबे को हटाने के विषय को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर दोनों पक्षों का काउंटर केस बनाया गया था। आज हमने ग्राम अंवरी जाकर बिजली विभाग ले लोगों को बुलाकर उनके सामने समझवता करवाया था। लेकिन हमारे वहां से निकलने के बाद सरपंच पुनेश्वर साहू के द्वारा उकसाने पर आज की यह बलवे की घटना हो गई।

जिसपर प्रार्थी भुवनेशर साहू के रिपोर्ट पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 452 , 294, 323, 506, 147, 148 के तरह की दर्ज किया है। जिसमें 8 लोगो सरपंच पुनेश्वर साहू, विष्णु राम साहू, योगेंद्र साहू, योगेश्वर साहू, चुम्मन साहू, वेद प्रकाश साहू, राजेश साहू, और दानेश्वर साहू के खिलाफ केस बनाया गया है। जिन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कल न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस घटना में प्रार्थी के घर घुसकर भी हमला किया गया 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top