कल रेनबो स्कूल में परवरिश - द आर्ट ऑफ पेरेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

मेघा:- रेनबो इंग्लिश मिडियम स्कूल करेली छोटी मेघा मे परवरिश - द आर्ट ऑफ पेरेंटिंग पेरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन अभिभावकों के लिए कल दोपहर 12 से किया गया है जिसमें पेरेंटिंग कोच दिव्या मिश्रा बच्चों को काबिल कैसे बनाएं, बच्चों में अंतर्निहित क्षमताओं को कैसे पहचाने, उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उनका व्यक्तिव का विकास कैसे करें आदि विषयों पर अभिभावकों को विस्तार से जानकारी देंगी। 

        कार्यक्रम को क्षेत्र के जानें माने शिक्षाविद पेरेंटिंग काउंसलर एवं मोटिवेशनल स्पीकर गजेन्द्र पटेल होस्ट करेगें। इस अवसर पर के जी 2 में अध्यनरत बच्चों के लिए दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया गया है। जिसमें उन्हें ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन का लाभ लेने की अपील अभिभावकों से की गई है। उपरोक्त जानकारी स्कूल के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी ने दी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top