यूनिक रीड इंग्लिश स्कूल सेमरा में प्राकृतिक रंगों के बने गुलाल से होली मनाई

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज

नगरी:- यूनिक रीड इंग्लिश मीडियम स्कूल सेमरा में शिक्षकों व बच्चों ने प्राकृतिक रंगों से बने हुए गुलाल और रंग से होली खेल कर त्योहार मनाया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक पवन कुमार गुरु ने बच्चों को संबोधित करते हुए होलिका दहन का प्राचीन महत्व के साथ भक्त प्रहलाद के भक्ती की शक्ति से भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार के वृतांत बताए। इससे हमें सीख मिलती है कि हम अपने अंदर की बुराइयों को जलाकर जीवनभर सदाचारी बनें। जिस प्रकार हम एक दूसरे पर रंग व गुलाल डालकर इसे प्यार से मनाते हैं। उसी प्रकार गुरु की सहायता से ध्यान व अभ्यास द्वारा ज्ञान की सच्ची होली अपने अंदर खेले। 

बच्चों ने नगाड़ा बजाते हुई मुखौटा लगाकर संदेशात्मक फाग गीत गाए जिससे विद्यालय में चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल रहा, इस अवसर पर शिक्षक गण देवी लक्ष्मी भानु प्रताप, सरोजनी, गिरधर, ओमीन, सोहद्रा ,थामेश्वरी का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top