अपराधियों के मन में भय एवं आम जनता के बीच में विश्वास की भावना जागृत करने किया गया पैदल मार्च

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- आगामी होली, ईद के त्यौहार को चुनाव आदर्श आचार संहिता मद्देनजर रखते हुए लागू होने के बाद सोमवार, पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीएम धमतरी के नेतृत्व में धमतरी पुलिस की टीम द्वारा पैदल फ्लेग मार्च निकाला गया। फ्लेग मार्च धमतरी के रत्ना बांधा सदर बाजार, से होते हुए मकई चौक पहुंचा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक एवं एसडीएम विभोर अग्रवाल एवं डीएसपी. ट्रैफिक मणिशंकर चंद्रा के नेतृत्व में निकले फ्लेग मार्च में धमतरी पुलिस के पुलिस अधिकारी व जवानों ने भाग लिया। आगामी आने वाले होली त्योहार एवं ईद एवं लोकसभा चुनाव 2024 में आदर्श आचार संहिता के पालन करने सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए है और जनता में विश्वास कायम करने और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है। 

पुलिस के इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय पैदा हो और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत होगा। पैदल फ्लेग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, एसडीएम धमतरी विभोर अग्रवाल डीएसपी. ट्रैफिक श्री मणिशंकर चंद्रा, डीएसपी.परि. सुश्री विंकेश्वरी पिंदे,आयुक्त नगर निगम विनय पोयाम,रक्षित निरीक्षक धमतरी दीपक शर्मा, थाना प्रभारी धमतरी निरी.शरद रणसिंह,थाना प्रभारी अर्जुनी निरी.राजेश मरई ,उनि खेमराज साहू, सहित पुलिस बलों की संयुक्त टीम बनाकर फ्लैग मार्च किया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top