उपसरपंच के अवैध 28कांप्लेक्स पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- ग्राम सिर्री के उपसरपंच चंद्रहास श्रीवास पिता टीकाराम श्रीवास के द्वारा घास भूमि में अवैध रूप से बनाए गए सभी 28 कांप्लेक्स को 30 मई दिन गुरुवार को 3 बुलडोजर के द्वारा तोड़कर कब्जा हटाया गया। जो कि 18 साल पहले जमीन पर कब्जा किया गया था और 13 साल पहले कांप्लेक्स का निर्माण किया गया था। नायब तहसीलदार ज्योति सिंह की उपस्थिति में उनके द्वारा अवैध 28 कांप्लेक्स पर बुलडोजर चलाया गया। पत्रकार पामेश देवांगन के पूछे जाने पर , मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार ज्योति सिंह के द्वारा जानकारी दिया गया कि जो 28 कांप्लेक्स बना हुआ है, वह तहसील न्यायालय कुरूद में केस हार जाने के बाद चंद्रहास के द्वारा केस अपर कलेक्टर धमतरी में लगाया गया जो कि खारिज कर दिया गया। 

             उसके पश्चात आयुक्त रायपुर संभाग में अपील प्रस्तुत किया गया। जिसका निराकरण करते हुए 5 दिसंबर 2023 को रायपुर संभाग आयुक्त द्वारा आदेश पारित किया गया था कि पंचायती राज अधिनियम 1993 धारा 56 अनुसार ग्राम सिर्री प. ह. नं. 29 खसरा नंबर 983 में हुए शासकीय घास भूमि मद पर के अतिक्रमण को हटाया जाए। जिसे 30 मई 2024 दिन गुरुवार को नायब तहसीलदार ज्योति सिंह, पटवारी योगेंद्र कलमकार, सचिव रेखराम साहू, सरपंच अमरजीत सिंह गुरुदत्ता, जसबीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों एवम बिरेझर और कुरूद के पुलिस अमले की उपस्थिति में अवैध कब्जा हटाया गया। 

          सरपंच अमरजीत सिंह गुरुदत्ता कहना है कि यह मामला पहले से ही न्यायालय में चल रहा था। न्यायालय नायब तहसीलदार और पंचायत के सहयोग से अवैध रूप से 28 कांप्लेक्स को तोड़ा गया जिसमे कि 8 कैम्पलेक्स में दुकानें संचालित थी। पंचायत सचिव रेखराम साहू ने बताया कि 13 साल पहले से ही यह 28 कांप्लेक्स बना हुआ था जो कि नायब तहसीलदार ज्योति सिंह की उपस्थिति में प्रशासन के द्वारा तोड़वाया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top