कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने ली स्वास्थ्य विभाग की बैठक

Pradeep Ganjeer
0

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित वित्तीय स्थिति की समीक्ष की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर ने दवाइयों की ऑनलाइन एंट्री करने एवं कार्यक्रमों के प्रशिक्षण की शेड्यूल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.के.मण्डल सहित स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा। कलेक्टर ने मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डीडीटी छिड़काव में लगे मजदूरों को तत्काल मजदूरी भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में सभी कार्यक्रमों के तहत प्राप्त पिछले वर्ष का बजट का पूर्ण वेरीफाई कराने भी कहा। 

             बैठक में कलेक्टर ने आने वाले पांच माह के भीतर सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी ली तथा उनके पेंशन प्रकरण जून माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऐसे अधिकारी, कर्मचारी जो लंबे समय से अनुपस्थित है, उनकी सेवा समाप्त करने का विधिवत कार्यवाही जून के अंतिम तिथि तक करने के निर्देश भी कलेक्टर ने बैठक में दिए। इस अवसर पर जिले में आयोजित मासिकधर्म स्वच्छता कार्यक्रम की जानकारी भी कलेक्टर ने ली।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top