इको एडवेंचर कैम्प गंगरेल को रेनोवेशन के बाद किया गया पुनः शुभारंभ

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गंगरेल पर्यटन क्षेत्र में धमतरी परिक्षेत्र के अंतर्गत स्थित मानव वन गंगरेल में इको एडवेंचर कैम्प का रेनोवेशन के बाद पुनः शुभारंभ किया गया। श्री रामू जगदीश रोहरा, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी कलेक्टर धमतरी, वनमंडलाधिकारी श्री श्रीकृष्ण जाधव, एसडीएम डॉ. विभोर अग्रवाल संयुक्त वनमंडलाधिकारी धमतरी श्री मनोज विश्वकर्मा और वन परिक्षेत्र अधिकारी धमतरी श्री ओमकार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा जिप लाइन, बर्मा ब्रिज, टायर ब्रिज, रोपवे ब्रिज आदि एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लिया गया। साथ ही पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू द्वारा एक पेड़ मां के नाम रोपित किया गया। इसके अलावा हर घर तिरंगा फहराकर तिरंगा के साथ सेल्फी लिया गया और हर घर तिरंगा का हस्ताक्षर अभियान में चलाया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top