छत्तीसगढ कौशल न्युज
धमतरी:- आज 17अगस्त दिन शनिवार को मां दंतेश्वरी हाईस्कूल रत्नाबांधा, धमतरी मे रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा पूजा की थाली गुलाल, चंदन, राखी, श्रीफल, मिठाई से सजाई गई। सभी कक्षाओं के बच्चों द्वारा अपने सहपाठी छोटे-बड़े सभी भाइयों की हाथ में राखी बांधी गई।
छोटे बच्चों ने पूजा की थाली हाथ में रखकर आरती कर मिठाई खिलाकर रक्षा सूत्र रूपी राखी अपने छोटे बड़े भाइयों की कलाई में बांधे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सभी बच्चे उपस्थित थे। छोटे बच्चों मे रक्षाबंधन पर्व मनाने हेतु भरपूर उत्साह देखा गया।



