छत्तीसगढ कौशल न्युज
रायपुर:- भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के बंधन का पर्व रक्षा बंधन शहर व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ सौहाद्रपूर्ण वातावरण में मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया। मिठाईयां खिलाई, वहीं भाईयों ने अपनी को उपहार स्वरूप पैसे, गिफ्ट आदि दिए। राजधानी रायपुर से 30 किलोमीटर दूर कोरासी (खरोरा) में बड़े ही उत्साह पूर्ण वातावरण में राखी का पर्व मनाया गया।


