सृष्टि के पालनहार श्री हरि विष्णु जी, जिन्होंने सृष्टि को बचाने अनेक अवतार लिए: रंजना साहू

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- धर्म की नगरी धमतरी जहां श्री खाटू श्याम जी विराजमान है, श्री श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट श्याम मंदिर धमतरी के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया, जहां पर वृंदावन धाम से पधारे आचार्य पंडित मनोज मोहन जी महाराज के श्री मुख से भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न कथाओं एवं जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु के विभिन्न अवतारों की कथाओं का बखान किए, इस पावन पुण्य अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू कथा का रसपान करने पहुंची। जहां पर आचार्य पंडित के श्रीमुख से नवयोगेश्वर संवाद, कलिधर्म, अवधूतो कि कथा सुनने कि सौभाग्य प्राप्त हुआ,

सर्वप्रथम श्रीमती रंजना साहू ने श्री खाटू श्याम जी महाराज जी से आशीर्वाद लेकर समस्त क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना किए तदुपरांत व्यास पीठ का आशीर्वाद लिए एवं कथा श्रवण करने के उपरांत श्रीमती साहू ने कहा कि सृष्टि को बचाने के लिए भगवान श्री हरि विष्णु जी ने अनेक अवतार लिए, उनका प्रत्येक अवतार मानव समाज के उद्धार के लिए रहा। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि धमतरी की धरा में निरंतर अनेक धार्मिक आयोजन अनुष्ठान होते हैं जिसमें क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने जीवन को धन्य बनाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top