ब्यास नारायण विद्या मंदिर धूमा में मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- आज ब्यास नारायण विद्या मंदिर धूमा में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा पूजा की थाली गुलाल, चंदन, राखी, श्रीफल, मिठाई से सजाई गई। सभी कक्षाओं के बच्चों द्वारा अपने सहपाठी छोटे-बड़े सभी भाइयों की हाथ में राखी बांधी गई। छोटे बच्चों ने पूजा की थाली हाथ में रखकर आरती कर मिठाई खिलाकर रक्षा सूत्र रूपी राखी अपने छोटे बड़े भाइयों की कलाई में बांधे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सभी बच्चे उपस्थित थे। छोटे बच्चों मे रक्षाबंधन पर्व मनाने हेतु भरपूर उत्साह देखा गया।

     कार्यक्रम के दौरान प्रधानपाठक श्रीमति खिलेश्वरी साहू ने सभी को रक्षाबंधन पर्व की बधाइयां देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमारे सनातन परंपरा के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। यह पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन उन्हें देते हैं। यह पर्व भाई- बहन के बीच के पवित्र प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व है।बहने भाइयों की लंबी उम्र की कामना भगवान से करती हैं और भाई भी अपनी बहन की रक्षा का वचन लेते हैं और हर कदम पर अपनी बहन का साथ देते हैं।यह पर्व भाई- बहन के पवित्र संबंध को समर्पित पर्व है।इस तरह पर्वों को मनाना और उससे जुड़ना हमारी आस्था और संस्कृति के प्रति जुड़ाव को दर्शाता है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top