आबकारी अमले ने जब्त किया 30 लीटर अवैध शराब

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अबकारी अमला द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज नगरी के बहनापथरा में कार्यवाही करते हुए 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया और लगभग 1800 किलो महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया।

     जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रभाकर शर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1) च के तहत कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर आबकारी उप निरीक्षक, अजय मारकण्डे, आबकारी आरक्षक मुरली सोनी, नगर सैनिक राहुल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top