धमतरी विधायक ओंकार साहू व सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम नें श्री शिव महापुरान कथा स्थल काटाकुर्रीडीह का किया "निरिक्षण

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू व सिहावा विधायिका श्री मति अम्बिका मरकाम नें अगले हफ्ते होने वाले श्री महापुराण कथा स्थल का निरीक्षण किया क्योंकि काटाकुर्रीडीह में कथावाचक सिहोर वाले प्रदीप मिश्रा जी के मुखार बिंदु से शिव महपुराण कथा का वाचन होना है| जो 19 सितम्बर को श्री शिव महपुराण कथा के लिए कलस यात्रा व 20 से 25 सितम्बर तक होने वाले पाँच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा स्थल का गुरुवार को विधायक ओंकार साहू ने निरीक्षण किया। विधायक ने शिवमहापुराण कथा आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान की सभी तैयारियों की जानकारी ली एवं मौके पर आयोजन समिति व क्षेत्रवाशियों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के प्रबंधन व उपस्थित होने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने प्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और प्रबंधन से संबंधित आवश्यक बिन्दुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की। कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों व अन्य राज्यों से भी आएंगे। 

           विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में अब तक का यह सबसे बड़ा आयोजन है। बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करना पहला उद्देश्य रहे। काटाकुर्रीडीह कथा स्थल पहुंचने वाले जन सैलाब की सुव्यवस्था एवं सुविधाओं पर विशेष रूप से विचार किया गया। जिसमें बरसात के कारण बैठक, पार्किंग व पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पानी टैंकर की चौबीसों घण्टे उपलब्धता पर जोर दिया गया, इस दौरान अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्था को लेकर उपस्थित लोगों से सलाह लेकर चर्चा की गई। साथ में आवश्यक व्यवस्था के अधिकारियो से भी बात की| 

       इस दौरान धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक श्री मति अम्बिका मरकाम, विजय कांत साहू,सेवक साहू,मनोज कौशिक सरपंच, सत्यवान ध्रुव जनपद सदस्य, संतोषी साहू,उपसरपंच, टार्जन, चंद्रकला नेताम, नीरज साहू,कोमल पटेल, दशरथ साहू साथ में रूद्रेश्वर महदेव कुकरेल बांसपारा आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित रहे l

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top