नगरीय निकायों/त्रि स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- नगरीय निकायों एवं त्रि स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024 के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सुश्री नम्रता गांधी ने रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण और अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने त्रि स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु पूरे जिले के लिए अपर कलेक्टर को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और संबंधित तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है।

    इसी तरह नगरीय निकायों के आम निर्वाचन हेतु अपील प्राधिकारी के कृत्यों के सम्पादन के लिए पदाभिहित अधिकारी अपर कलेक्टर को नियुक्त किया है। नगरपालिक निगम धमतरी, नगर पंचायत आमदी के लिए अनुविभागीय अधिकारी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं नगर पंचायत कुरूद, मगरलोड, भखारा के लिए अनुविभागीय अधिकारी कुरूद तथा नगर पंचायत नगरी के लिए अनुविभागीय अधिकारी नगरी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह संबंधित तहसीलदारों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top