गायत्री मंत्र पर हुए अभद्र टिप्पणी को लेकर सिर्री में गरजा श्रीराम युवा हिंदू संगठन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

सिर्री:- कुरूद क्षेत्र के चर्चित ग्राम सिर्री में गायत्री मंत्र एवम उसके भावार्थ को लेकर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने का मामला गरमाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिर्री के ही एक युवा द्वारा गांव के उपतहसील ऋषिग्राम सिर्री नामक व्हाट्सएप ग्रुप में 31 अगस्त की रात 8 बजकर 47 मिनट पर गायत्री मंत्र को लेकर अश्लील पोस्ट करते हुए गलत शब्दों का प्रयोग करके उसका अश्लील अर्थ निकाला जाता है और उसे सही बताया जाता है। गांव के ही व्हाट्सएप ग्रुप में ऐसे अश्लील पोस्ट को देखते हुए ग्रुप में विवाद शुरू हो जाता है और ग्रुप के एडमिन रामनाथ शर्मा और गांव के श्रीराम युवा हिंदू संगठन के सदस्य सहित ग्रामीण तुरंत हरकत में आते हैं और इसका पुरजोर विरोध करते हैं। ग्रुप के एडमिन रामनाथ शर्मा, श्रीराम युवा हिंदू संगठन के अध्यक्ष घनश्याम पटेल, संरक्षक अभिषेक त्रिपाठी, सचिव रोशन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत देवांगन ने बताया कि सोशल मीडिया में गायत्री माता एवम मंत्र के प्रति अश्लीलता फैलाने और अश्लील पोस्ट माता के प्रति उनकी गहन आस्था एवम भावनाओं को भारी आहत की है। और कहा कि हिंदू की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है।

गरमाया मामला यहां शांत नहीं हुआ। हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले उक्त युवा के खिलाफ श्रीराम युवा हिंदू संगठन सहित ग्रामीण उग्र हो गए। पश्चात 2 सितंबर की शाम 7 बजे सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठन सहित ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन करते एवम गरजते हुए दहकती मशाल रैली निकाल दी और गायत्री मंत्र और उसके भावार्थ को लेकर किए अभद्र टिप्पणी पर भारी विरोध किया और नारेबाजी भी हुई। लगभग रात 9 बजे श्रीराम युवा हिंदू संगठन सहित अन्य ग्रामीणों ने बिरेझर चौकी में जाकर हिंदुओ की भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले उक्त युवा के खिलाफ उचित कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर बिरेझर चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू को शिकायत पत्र सौंपा। उक्त मामले को लेकर बिरेझर पुलिस शेषनारायण पांडे ने बताया कि अभी मामले की जांच जारी है।

           मौके पर श्रीराम युवा हिंदू संगठन के अध्यक्ष घनश्याम पटेल, उपाध्यक्ष पोषण तारक, संरक्षक रोहित निर्मलकर, जागेश्वर सिन्हा, अभिषेक त्रिपाठी, सचिव रोशन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत देवांगन, सहसचिव राधेरमन साहू, संगठन मंत्री देशांत सिन्हा सहित सदस्यगण एवम ग्रामीणों में संदीप सिन्हा, अनुपम विश्वकर्मा, भूपेंद्र साहू, रामनाथ शर्मा, ऋतुराज, देवेंद्र सिन्हा, मोहन पटेल, नवदीप तारक, सागर साहू, साकेत साहू, भारत सिन्हा, मनीष बोयर, विक्रम ध्रुव, मोनेश सिन्हा, खिलेश्वर साहू, नागार्जुन साहू, अरुण विश्वकर्मा, लक्की टंडन, हरी तारक, मनीष कंडरा, सालिक तारक, मेघराज साहू, नीलकमल साहू, पुष्पेंद्र साहू, टेमन साहू, पुनेश्वर मानिकपुरी, सत्यनारायण साहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top