नगर में रहेगी गरबा की धूम...गरबा प्रशिक्षण हेतु बनी रूपरेखा और कार्योजन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूदः- नवरात्रि पर्व में मां अम्बे की आराधना और उपासना के उददेश्य से नगर की गरबा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति संरक्षक विधायक अजय चंद्राकर के तत्वाधान में रास-गरबा डांडियां महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन और आगामी दिनों में आयोजित होने वाले गरबा प्रशिक्षण की रूपरेखा और कार्ययोजना के लिए स्वामी विवेकानंद इनडोर स्टेडियम में गरबा समिति की कोर टीम और सक्रिय सदस्यों की बैठक आयोजित कर आयोजन की तैयारी और प्रशिक्षण से संबंधित कई निर्णय भी लिया गया । 

      नगर में आयोजित होने वाले आगामी गरबा प्रशिक्षण में आयोजन के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन और संबंधित प्रभारियों को प्रभार देकर प्रशिक्षण के सुचारू संचालन हेतु दायित्व दिया गया। बैठक में प्रशिक्षणार्थियों की बायोमैट्रिक प्रवेश, पंजीयन सहित विभिन्न विषयों पर बिन्दुवार चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। बैठक में गुजरात राज्य के अहमदाबाद के प्रसि़द्ध कोरियो ग्राफर सन्नी गिल और उनकी अनुभवी और प्रशिक्षित टीम द्वारा गरबा के स्टेप्स, डांडिया और चैकडी, छकडी और सनेडों का साप्ताहिक प्रशिक्षण प्रतिभागियो को दिया जायेगा। बैठक में गरबा समिति के पुष्पा तिवारी, प्रसन्न नायडू, प्रतिमा पिल्लै, मनीष देवांगन, मोहन सुखरामणी, दुर्गेश द्विवेदी, योगेश साहू, राहुल वर्द्धयानी, रेखा तिवारी, सरिता देवांगन, सरोजनी नाग, करूणा देवांगन, सहित सदस्यगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top