कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने दी उप निदेशक श्री वरूण जैन को बधाई

Pradeep Ganjeer
0





छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने उदंती सीतानदी अभ्यारण्य में हाथी अलर्ट एप बनाकर बड़ा बदलाव लाने वाले उप निदेशक, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व श्री वरूण जैन को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दीं हैं। बता दें कि उप निदेशक श्री वरूण जैन को भारतीय वन सेवा संघ और इंडियन मास्टर माइंड ने बेस्ट यूज ऑफ टेक्नोलॉजी कैटेगरी से ईको वॉरियर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड छत्तीसगढ़ से हाथी अलर्ट एप विकसित करने के लिए प्रदाय किया गया है।

 गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ हाथी ट्रैकिंग एंड अलर्ट एप आर्टिफिशि यल इंटेलिजेंस आधारित एप है, जिसमें ग्रामीणों प्रमुख रूप से कोटवार, सचिव, सरपंच व वन प्रबंधन समिति के सदस्यों को हाथी विचरण की सूचना ऑटोमेटेड कॉल्स, एसएमएस व व्हाट्सएप नोटिफिकेशन से मिल जाती है। इस एप के सफल प्रयोग के बाद अब इसका उपयोग प्रदेश के 15 हाथी प्रभावित वनमंडलों द्वारा किया जा रहा है, जिससे हाथी-मानव द्वंद को कम करने में मदद मिल रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top