भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त, अधिकारियों द्वारा नये पुस्तकों को सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में लापरवाहीपूर्वक रद्दी बनाने प्रयास किया जा रहा हैं - ओंकार साहू

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज  

धमतरी:- बीते दिनों छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचे जाने का मामला सामने आया है रायपुर के पास सिलयारी स्थित रियल बोर्ड पेपर मिल में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा छापी गई वर्ष 2024-25 सत्र की नई किताबें के कबाड़ में बेचे जाने की घटना सामने आयी हैं धमतरी विधायक ओंकार साहू नें कहा है कि यह कुशासन की भाजपा सरकार है।

      चौथी और पांचवी क्लास में पढ़ने वाले बच्चों के निशुल्क पुस्तक पर भी अधिकारियो के द्वारा भ्रष्टाचार करने में लगी हैं उन्होंने कहा ज्ञान कि देवी माता सरस्वती का अपमान इससे पहले कभी नहीं हुआ था यह वही किताब है जो बच्चों को निशुल्क वितरण के लिए सरकार द्वारा खरीद कर, सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दिया जाता हैं ताकि बच्चे अच्छे से पढ़- लिखकर अच्छा नागरिक बन सके मगर यहां भाजपा की सरकार में बच्चों को पुस्तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और नय सत्र के पाठ्य पुस्तक को कबाड़ बनाकर बेचा जा रहा है भाजपा सरकार में शिक्षा जैसे महत्पूर्ण विषय पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है धमतरी विधायक ओंकार साहू नें भाजपा सरकार के इस मामले में बड़े भ्रष्टाचार के कि सम्भावना व्यक्त करते हुए मामले कि जांच कि मांग कि हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top