सात दिवसीय संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा में हुए विधायक ओंकार साहू शामिल

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

 धमतरी:- श्री मदभागवत कथा के प्रथम दिवस 25 तारीख मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कर्मा माता मंदिर गोकुलपुर से कथा स्थल साहू सदन रुद्री तक भव्य कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समस्त महिलाये पित्त वस्त्र में रंग-बिरंगे कलस को सिर में रखकर मंगल गीत गाती चल रही थी साथ में श्री मद भागवत कथा के मुख्य यजमान सिर पर पुराण रखे हुये चल रहे थे भक्ति गीत व बाजे के साथ युवा थिरकते नजर आये और आदिवासी नृत्य व रउत नाचा कि झलक कलश यात्रा के दौरान देखने को मिला| 

         श्रीमद्भागवत कथा ग्राम रुद्री के साहू सदन में चल रही है सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस में विधायक ओंकार साहू श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधायक द्वारा मंच पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत पुराण की पूजन की एवं कथावाचक आचार्य रामप्रताप शास्त्री महाराज को शाल श्रीफल भेंट कर पुष्प हार पहनाया और विधायक ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान किया। इस कार्यक्रम के आयोजक नरेंद्र,दीनदयाल, कौसल साहू जी हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top