सिंधी समाज में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- नगर के सिंधी समाज भवन में आयोजित बैठक में सिंधी समाज के नई कार्यकारिणी का तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से मनोनयन कर पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया। नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक मनोहर मोटवानी, राजकुमार चैनवानी, अध्यक्ष कन्हैयालाल नवलानी, उपाध्यक्ष राजकुमार बजाज, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बजाज, सचिव मुरलीधर शादीजा, उपसचिव सुरेश वर्द्धयानी, सदस्यगण सुनिल जेठानी, प्रकाश चैनवानी, मोहन सुखरामणी, आकाश रामानी, नरेश बजाज, विनोद सचदेव का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। 

             इसके साथ ही भारतीय सिंधु सभा नगर युवा ईकाई के नयी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसके संरक्षक कन्हैयालाल नवलानी, अध्यक्ष राजकुमार बजाज, उपाध्यक्ष प्रकाश चैनवानी, कोषाध्यक्ष पंकज वरदयानी, महासचिव सुनिल जेठानी कार्यकारिणी सदस्यों में राकेश सुखरामणी, आकाश रामानी, रवि बजाज, मोहन सुखरामणी, दिनेश आसरानी, अतुल आसरानी, आशीष शादिजा लविश नागवानी, नरेश बजाज, विनोद सचदेव का सर्वसम्मति से बैठक में समाजजनों द्वारा मनोनयन किया गया। उक्त जानकारी कार्यकारिणी सदस्य मोहन सुखरामणी ने दी। 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top