छत्तीसगढ कौशल न्युज
नवरात्र 2024 में अष्टमी और नवमी को लेकर बड़ा कंफ्यूजन है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्र में चतुर्थी तिथि में वृद्धि हुई है। इसी के साथ नवमी तिथि क्षय हो रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सप्तमी और अष्टमी तिथि दोनों एक ही दिन 10 अक्टूबर को है। लेकिन सप्तमी और अष्टमी का व्रत एक ही दिन करना शुभ नहीं होता है। इसलिए अष्टमी और नवमी एक ही दिन यानी 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी। अष्टमी, 10 अक्टूबर को दोपहर 12.31 बजे शुरू होगी जिसका समापन 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे होगा।
वहीं 11 अक्टूबर को दोपहर 12:06 बजे से नवमी शुरू होगी जिसका समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10:57 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 11अक्टूबर 2024 को ही नवमी का भी व्रत रखा जाएगा। मां दुर्गा के उपासकों को 11 अक्टूबर को ही अष्टमी और नवमी दोनों का व्रत रखना चाहिए।


