सुनील गायकवाड ने अवरी और कोडेबोड में कराया लाखो के निर्माण कार्य की स्वीकृति

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अवरी एवं कोडेबोड में जनपद सदस्य सुनील गायकवाड ने जनपद पंचायत कुरूद के गौण खनिज मद से ग्राम पंचायत अंवरी में हेमंत लहरे घर से अन्नपूर्णा देवी पटेला घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 6 लाख स्वीकृत कराया गया है, और जनपद विकास निधि से 80000 रुपए चैन दास घर से गंगा प्रसाद घर तक सीसी रोड निर्माण कराया वही ग्राम पंचायत कोड़ेबोड़ मे जूदेव घर से बरगद पेड़ तक पक्की नाली निर्माण के लिए 80000 स्वीकृति कराये। 

      वही ग्रामीणों ने बताया कि हमारे जनपद सदस्य सुनील गायक वाड ने जब से जनपद सदस्य का कमान संभाले है तब से लेकर आज तक हमारे गांव में चौमुखी विकास की ओर बढ़ रहे हैं वही समस्त ग्रामवासी एवं मोहल्ले वासियों ने जनपद सदस्य सुनील गायकवाड का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top