मिशन अव्वल के तहत नगरी में आयोजित की गई बैठक

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने आज नगरी स्थित साहू सदन सभाकक्ष में मिशन अव्वल के तहत आयोजित बैठक में शामिल हुईं। इस अवसर पर मिशन अव्वल के तहत प्रति माह होने वाली मासिक परीक्षा के परिणाम की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए समुदाय के साथ-साथ पालक एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

        अतः समुदाय के साथ मिलकर मिशन अव्वल के तहत् जिले के परीक्षा परिणाम को बेहतर किया जा सकता है, जिसके लिए आप सब की भागीदारी आवश्यक है। साथ ही शैक्षिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.आर.जगदल्ले, श्री सूर्यवंशी, संबंधित प्राचार्य, लेक्चरर, सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top