जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का अधिकारी गंभीरता से करें निराकरण- कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का संबंधित विभाग के अधिकारी गंभीरता से निराकरण करें। आज आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने जिले के वनांचल एवं दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्या, शिकायत और मांगों को गंभीरता से सुनकर कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। गौरतलब है कि शासन की मंशानुरूप आमजनों की समस्या, शिकायत और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टोरेट में जनदर्शन का आयोजन हर सोमवार को किया जाता है। 

          आज आयोजित जनदर्शन में प्रमुख रूप से शौचालय निर्माण, शिक्षकों की व्यवस्था, वृद्धा पेंशन दिलाने, रोजगार दिलाने, मार्ग निर्माण, तालाबों के लीज को नियम विरूद्ध दिए जाने, नल कनेक्शन दिलाने, त्रुटि सुधार, स्कूल भवन निर्माण और आधार कार्ड बनवाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top