मीडिया कर्मियों ने मंत्री की तरफ से दी गई दीपावली उपहार 11सौ रुपए की राशि लौटाई

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

रायपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार की एकमात्र महिला मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विधानसभा क्षेत्र भटगांव में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के मीडिया कर्मियों ने मंत्री की तरफ से दी गई दीपावली उपहार की राशि लौटा दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की तरफ से उनके करीबियों ने भटगांव के दस मीडिया कर्मियों को 11-11 सौ रुपए दिए गए थे। यह राशि फोन पे के माध्यम से मीडिया कर्मियों के खातों में ट्रांसफर की गई थी।

हालांकि, मीडिया कर्मियों ने इस राशि को लेने से इनकार कर दिया और धन्यवाद के मैसेज के साथ यह राशि लौटा दी। इस मामले की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

स्थानीय पत्रकार महासंघ ने सोशल मीडिया पर मीडिया कर्मियों द्वारा रकम वापस किए जाने पर लिखा कि पत्रकारों ने सामूहिक रूप से राशि लौटा कर मान सम्मान की लड़ाई में दिल जीत लिया है।

यह मामला मीडिया और सरकार के बीच संबंधों को लेकर उठाए गए सवालों को बढ़ावा दे रहा है। दीपावली पर उपहार देने की परंपरा आम है, लेकिन मीडिया कर्मियों के बीच नगदी की परंपरा शुरू होने को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top