आधार सेवा केंद्र के संचालकों का...तीन दिवसीय हड़ताल जारी..

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:-  जिले भर में संचालित आधार सेवा केंद्र के संचालको ने हड़ताल किया जा रहा है। आधार सेवा केंद्र के संचालक सुजीत साहू ने बताया की तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के समर्थन के कारण आधार सेवा बंद है। आधार से संबंधित कोई भी कार्य के लिए लोग सेंटर पहुंच कर निराश होकर वापस लौट रहे है। छ.ग़. आधार सेवा संघ ने 7सूत्रीय मांगों को लेकर यह निर्णय लिया है यूआइडीए आई द्वारा जारी गाइडलाइन व चिप्स छ ग़ द्वारा इन हाउस मॉडल प्रोजेक्ट के तहत समस्त ऑपरेटरों को आधार कीट प्रदान करने व 7 साल से सेवा दे रहे समस्त ऑपरेटरों को नियुक्ति के संबंध में व अन्य मांगों को लेकर हड़ताल किया जा रहा है। आधार संचालक नेतराम साहू,भीष्म साहू जनपद पंचायत, ओमन साहू नगर पंचायत ने मिलकर समर्थन किया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top