बनियापारा वार्ड में महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए - विधायक ओंकार साहू

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- शहर के बनिया पारा वार्ड में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान में विधायक ओंकार साहू ने संध्या आरती में शामिल होकर व्यासपीठ में बैठे कथा वाचक श्री कालेश्वर प्रसाद तिवारी जी से आशीर्वाद लिया। सातदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन कथा वाचक महराज जी नें उद्धव चरित, महारासलीला व रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा गोपियों ने भगवान श्री कृष्ण को पति रूप में पानी की इच्छा प्रकट की और भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के इस कामना को पूरा करने का वचन दिया। इस अवसर पर आयोजक समिति महिला मंडल बनियापारा गौर चौक के वार्ड वाशियों नें आकर्षक वेशभूषा में श्री कृष्णा और रुक्मणी विवाह की झांकी प्रस्तुत कर विवाह संस्कार की रस्मों को पूरा किया इस दौरान श्रद्धालु संगीत में झूम उठे!

वार्डवासी बाराती बने। कथा के साथ-साथ भजन संगीत भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विधायक ने कथा का रसपान किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा श्रीम्‌द भागवत आदर्श जीवन का निचोड़ है। भगवान श्रीकृष्ण के गीता में बताए मार्ग पर देश व समाज को चलने की आवश्यकता है। भागवत से हमें अच्छाई को स्वीकारना चाहिए। अच्छी बातों को जीवन में अनुशरण कर बुराईयों को दूर करेंगे, तभी समाज में शांति की स्थापना होगी। इस अवसर धमतरी विधायक ओंकार साहू , बनियापारा वार्ड पार्षद श्री मति ममता शर्मा , मराठा पारा पार्षद नीलू पवार, नंदनी साहू , प्रभा साहू, नेहा सोनी , ममता सोनी , गायत्री सोनी, कुसुम, जानकी , ढीमर , आरती सोनी, नीलू गुप्ता,रमेती सोनी, उर्मिला सोनी, सुलोचना , रानी,भावना, आशा यादव साथ में बड़ी संख्या वार्ड वाशियों की उपस्थिति रही |

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top