छत्तीसगढ कौशल न्युज
धमतरी:- ग्राम अमलीडीह में धमतरी विधायक ओंकार साहू नें साहू समाज भवन में आहाता निर्माण का भूमिपूजन उपस्थित अतिथियों व समाज जनों के साथ किया। इसी तारतम्या में साहू समाज अमलीडीह द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। विधायक ओंकार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा भक्त माता कर्मा का जीवन समाज को भक्ति और समर्पण की सीख देती है। साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक भावनाएं जीवित कर भक्त माता कर्मा नें समाज में नारी शक्ति और उनके योगदान की एक अलग ही छाप छोड़ी। उनकी भक्ति में शक्ति के कारण ही आज समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। विधायक नें कहा आज पाश्चात्य संस्कृति और दिखावे कि संस्कृति आज हमारे समाजिक नियमावली में हावी होती दिखाई दे रही है और उनको दूर करने के लिए प्रदेश साहू संघ व जिला साहू संघ द्वारा अच्छी पहल की जा रही है।
जिसे हमारे समाज के बीच जानकारी देकर समाज को नई दिशा दी जा रही है। साहू समाज के जिला अध्यक्ष अवनेन्द साहू नें कहा सामाजिक बुराईयों को दूर करते हुए समाज के नियमो पर चलकर हमें सिद्ध करना होगा कि साहू समाज संगठित समाज हैं और त्याग तपस्या के अग्रदूत दानवीर भामाशाह के वंशज हैं।
परिक्षेत्र साहू समाज कोर्रा व कांग्रेस कमेटी के जोन अध्यक्ष नीलमणि साहू नें कहा धमतरी विधायक ओंकार साहू हमारे समाज के लिए गौरव है जो हमारे धमतरी विधानसभा क्षेत्र का बेहतर नेतृत्व कर रहें हैं, और अपने विधायक निधि का सदुपयोग लोगों की समस्या सुनकर उनके निराकरण के लिए कर रहें है। ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक सरपंच शिव दयाल साहू नें साहू भवन में आहता निर्माण देने के लिए ओंकार साहू को आभार व्यक्त किया।इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू, साहू समाज के जिला अध्यक्ष अवनेन्द साहू, जनपद सदस्य मानिक साहू, नीलमणि साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज कोर्रा, रंजीत साहू सेक्टर अध्यक्ष, सरपंच शिवदयाल साहू , दीनानाथ साहू विधायक प्रतिनिधि अमलीडीह, तुकाराम पटेल अध्यक्ष ग्राम विकास समिति कुर्रा, बोधी राम साहू , छन्नू राम साहू, थानवर साहू, गुनेश्वर साहू, गुलाब साहू, चेतू राम देवांगन, महेश्वर साहू, भूपेंद्र साहू,राम प्यारे विश्वकर्मा, भूखन साहू, जगतु साहू , झूमुक साहू, मोतीराम साहू,कीर्तन साहू , हरिचंद साहू, राम सिंह साहू , झाड़ू राम साहू रोहित साहू, प्रभु राम साथ में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति व ग्राम वासी उपस्थित रहे।



