धमतरी पुलिस द्वारा आयोजित भखारा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री मोनिका मरावी के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटना के प्रभावी विश्लेषण एवं रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा विकसित iRAD इंटीग्रेटेड रोड एसीडेंट डाटा बेस तथा eDAR इलेक्ट्रोनिंक डिटेल्ट एक्सीडेंट रिपोर्ट प्रणाली के संबंध में थाना भखारा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को iRAD/eDAR पोर्टल का उपयोग, डेटा एकत्रण रिपोर्टिंग प्रक्रिया और विश्लेषण सुविधा से अवगत कराना था। एनआईसी धमतरी से जिला रोलआउट प्रबंधक श्री संदीप सोनकर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें बताया गया कि किस प्रकार iRAD के माध्यम से दुर्घटना संबंधी विस्तृत जानकारी एकत्रित कर उसे राष्ट्रीय स्तर पर विश्लेषण किया जा सकता है, जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटना रोकने हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जा सकता है। 

यह प्रशिक्षण इकाई के सभी थाना चौकी में दिया जाना प्रस्तावित है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top