आमदी:- नगर पंचायत आमदी में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी व अध्यक्ष ज्योति साहू के मौन व गैर जिम्मेदारी के चलते नगर पंचायत के तीन वार्डों में गहराया जल संकट स्थिति यह की बीते कुछ दिनों से कांग्रेसी पार्षद ऋषभ ठाकुर और चितेन्द्र साहू वार्ड वासियों को जल के किल्लत से छुटकारा दिलाने के लिये स्वयं ट्रैक्टर चलाकर घरों - घर पानी पहुंचाने में लगे हुये है। दोनों कांग्रेसी पार्षदो नें कहा कि नगर पंचायत आमदी में पदस्थ प्लेसमेंट वाहन चालक द्वारा निजी सेप्टिक वैक्यूम टैंक ख़रीदा है।
इस निजी संचालन से नगर पंचायत की आय में भारी नुकसान हो रहा है। जबकि इस व्यक्ति के पास किसी भी प्रकार का एन.ओ. सी व लाइसेंस नहीं हैं। ये व्यक्ति सेप्टीक के गन्दगी को कही भी खुले स्थान में छोड़ देतें हैं इसको कहा फेकी जाये इसकी जगह तय नहीं हुआ हैं जिससे पर्यावरण प्रदुषण कि स्थिति निर्मित होती हैं। क्योंकि गन्दगी को रिसाईकल करने कि कोई योजना नहीं हैं।
उन्होंने कहा नगर पंचायत अध्यक्ष और सीएमओ को अवगत कराने बावजूद इस व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की गई , ये नगर पंचायत अधिकारी - कर्मचारी और अध्यक्ष के मिलीभगत का संकेत हैं सब आज पानी की समस्या से जूझ रहे क्योंकि प्लेसमेन्ट वाहन चालक नगर पंचायत आमदी के टैंकर से पानी सप्लाई करने के बजाय वह अपने निजी कामों को करने में लगा हैं जिसके चलते कांग्रेसी पार्षदो साथ मिलकर ख़ुद ट्रैक्टर चला कर स्वयं वार्डों में पानी की सप्लाई का जिम्मा उठाया हैं।



