छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- नगर पंचायत आमदी अंर्तगत मेन रोड से बगद्रा खार की ओर 900 मीटर सी. सी. रोड निर्माण कार्य के लिये आधोसंरचना मद से 43 लाख रूपये स्वीकृत हुई थी सीसी रोड निर्माण कार्य में ठेकेदार और इंजिनियर पर भ्रष्टाचार करने का आरोप है। सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण होने के कुछ महीने बाद उसमें दरारें आने लगी। लगभग 8 माह में ही सीसी रोड जर्जर हो गया है। नगर पंचायत आमदी के इंजीनियर द्वारा गुणवत्ता जांच के लिए कोर कटिंग किया गया। कोर कटिंग की रिपोट बनाने वाले भी गुणवत्ता हीन सीसी रोड की रिपोर्ट गुणवत्तापूर्ण बनाये हैं। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों बाइक, ट्रैक्टर तथा किसान अन्य वाहन गुजरते हैं, जो सीसी रोड की दरारों को देख अचंभित हैं। इस सी. सी. रोड का निर्माण किसानों के खेत आने जाने में सुविधा के लिये किया जा रहा था मगर यह भ्रष्टाचार का भेट चढ़ गया। अब स्थानीय लोग सड़क की दुर्दशा को देखते हुएं उपरोक्त सड़क की शिकायत विधायक महोदय के पास कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा बनवाई गई इन सड़कों मे गुणवत्ता से समझौता कर लेने से यहां पर शासन के लाखों रुपए बर्बाद हो गये है। नगर के नागरिकों द्वारा अब जर्जर हो चुकी सीसी सड़कों पर पुनः नई सड़क बनाने की मांग की जा रही है।
पार्षद छभलू साहू ने कहा नगर पंचायत द्वारा गुणवत्ताहीन बनाई गई सीसी रोड की महज 8 महीने में ही बदहाली की नागरिकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पार्षद पारसमणी साहू ने बताया नगर पंचायत द्वारा इस सड़क पर मरम्मत या नई सड़क का निर्माण नहीं कराया जाता है, तो आने वाले दिनों मे किसी भी बडी दुर्घटना होने से रोका नहीं जा सकेगा।
चितेंद साहू पार्षद ने कहा इस मामले में नगर पंचायत को पत्र लिख कर सड़कों की लागत और निर्माण की अवधि और बदहाली के संबंध में जांच कराई जाएगी। पार्षद श्री मति ललिता पटेल ने कहा महज 8 माह के भीतर उपरोक्त सड़क का खस्ता हालत में चला जाना निश्चित ही चिंता का विषय है।


