जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में विधायक ओंकार साहू ने बैडमिंटन और बॉलीबॉल खेलकर युवाओं के साथ किया - संवाद

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिले के आमदी नगर पंचायत में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धमतरी विधायक ओंकार साहू ने शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। उन्होंने कहा शिविर में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण दिए गए, जिससे प्रतिभागियों को अपने कौशल में सुधार करने का अवसर मिला।

विधायक नें कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतिभागियों और प्रशिक्षकों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , ज्योति साहू अध्यक्ष नगर पंचयात , कोमल यादव पार्षद , ऋषभ ठाकुर नेताप्रतिपक्ष , एमन साहू विधायक प्रतिनिधि आमदी, पारसमनी साहू पार्षद, रामचंद्र देवांगन सेवनिर्वित्त शिक्षक , साथ में प्रशिक्षको व स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top