विश्व पर्यावरण दिवस पर आदर्श ग्राम डोमा में पौधों एवं गमलों का किया वितरण

Pradeep Ganjeer
0

 




छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- भूतपूर्व सरपंच डॉ.जोहित राम जी की पावन स्मृति में उनके पुत्र प्रदीप कुमार, गायत्री देवी साहू द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम करके 501गमलों एवं पौधों का नि: शुल्क वितरण किया गया। मुख्य अतिथि संत श्री देवेन्द्र साहेब जी, करहीभदर आश्रम, श्री ईसूराम गौंटिया जुनवानी। विशिष्ट अतिथि संत श्री दिनेन्द्र साहेब, संत श्री रमेश साहेब, श्री वर्मा जी, अमरदीप साहू, लीलाराम साहू, श्यामलाल साहू, मोतीलाल नगारची, लक्ष्मीनारायण बंजारे (भूतपूर्व सरपंच) बृजभान साहू, सहित बड़ी संख्या में बाहरी एवं ग्रामीण लोग इस प्रेरक कार्यक्रम के साक्षी बने। संतों ने पर्यावरण के बारे में लोगों को संदेश दिया कि हम सभी का कर्तव्य है कि हम प्रदूषण जितना कम कर सकें उतना कम करें।स्वछता पर विशेष ध्यान दें। तथा आंतरिक प्रदूषण रूपी विकारों, जैसे जीव हिंसा, दुर्व्यसन,छल कपट का शमन कर स्वस्थ एवं पवित्र जीवन बनाएं।अंत में प्रदीप कुमार द्वारा आभार व्यक्त करने के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top