छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जून ,जुलाई, अगस्त 3 माह का एक मुस्त चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से वितरण कराई जा रही है। छाती समिति में तीन राशन दुकान छाती ,उडेना, झिरिया है ।जहां ग्राहकों की सुविधा के लिए विक्रेता के अतिरिक्त एक पोस मशीन संचालक एवं एक और राशन तौलक बयवसथा किया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल रहा है। तीन माह का एक मुस्त चावल मिलने से बरसात में राशन लेने में होने वाली परेशानियों से ग्राहकों को जरूर राहत मिलेगा। नियमित रूप से ग्राहकों को राशन वितरण किया जा रहा है।
तीन माह की चांवल मिलने से ग्राहकों में ख़ुशी की लहर है आधार सत्यापन में अधिक समय जरूर लग रहा है इससे एक दिन में अधिक संख्या में ग्राहकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। समिति द्वारा पूरा प्रयास है की छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित समय सीमा में सभी कार्ड धारीयो को राशन वितरण किया जा सके। विक्रेता गण निर्धारित समय से अधिक समय प्रदान कर राशन वितरण कर रहे हैं।उक्त जानकारी समिति छाती के प्रबंधक नरेंद्र कुमार साहू ने दिया।


