Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नया आयाम देने की तैयारी, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से भेंट कर महासम्मेलन के आयोजन हेतु आमंत्रण

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  रायपुर:- भारत सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में छत्तीसगढ़ में सहक...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

रायपुर:- भारत सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में छत्तीसगढ़ में सहकारी आंदोलन को गति देने हेतु ठोस पहल की जा रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं। इन्हीं प्रयासों की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ में सहकारिता को गांव, गरीब और किसान तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है।

     छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर द्वारा अगस्त माह में रायपुर के जोरा में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें उत्कृष्ट समिति अध्यक्षों और किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इस महासम्मेलन में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आमंत्रित करने के उद्देश्य से महासंघ के प्रतिनिधियों ने विधानसभा पहुंचकर उनसे भेंट करने का प्रयास किया, और बाद में मंत्रालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के लिए अपने निज सहायक श्री किशोर सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए, आयोजन के लिए समय उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

महासंघ की ओर से यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री जी के द्वारा उपलब्ध कराए गए समय के अनुसार वे कार्यक्रम आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहेंगे।इस अवसर पर महासंघ के प्रतिनिधियों ने विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह से भी मुलाकात कर उन्हें भी आयोजन में आमंत्रित किया। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु महासंघ के पदाधिकारी पिछले कई दिनों से रात-दिन परिश्रम कर रहे हैं।

   कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाने के लिए सहकारिता मंत्री, खाद्य मंत्री, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रमुख रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री खूब लाल ध्रुव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय से भी सौजन्य भेंट कर आयोजन के लिए आशीर्वाद लिया गया। वहीं, मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री तुलसी कौशिक से भी कुनकुरी सदन रायपुर में भेंट कर आयोजन की जानकारी साझा की गई।

         इस भेंटवार्ता में ललित कुमार साहू (समिति अध्यक्ष, छाती) कांतिलाल जैन (रायपुर), विजय ठाकुर (संरक्षक, रायपुर), रोहित साहू (धमतरी), अर्जुन सोनकर (धमतरी) सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी महासंघ के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार साहू द्वारा दी गई।

No comments