Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

संशिम छाती द्वारा प्रकृति वंदन साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी: - प्रकृति वंदन साइकिल यात्रा का आज ग्राम छाती में सरस्वती शिशु मंदिर परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह य...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- प्रकृति वंदन साइकिल यात्रा का आज ग्राम छाती में सरस्वती शिशु मंदिर परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा पर्यावरण संरक्षण और "पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ" अभियान के अंतर्गत धमतरी से प्रारंभ होकर छाती पहुंची। स्वागत गेट पर सरस्वती शिशु मंदिर छाती के भैया-बहनों, समस्त स्टाफ एवं पदाधिकारियों द्वारा पुष्प वर्षा, चंदन तिलक और वंदन कर यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और सभी यात्रियों को जलपान भी कराया गया। 

     इस साइकिल यात्रा में लगभग 70 से अधिक यात्री शामिल रहे, जो मेघा में रात्रि विश्राम कर अगले दिन ग्राम कुकरेल में यात्रा का समापन करेंगे। यह यात्रा 5 जुलाई से 6 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद युथ सर्किल एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी संस्था के सचिव श्री नरेंद्र कुमार साहू ने दी। कार्यक्रम में आचार्य दीदीगण, समिति के पदाधिकारीगण, विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

No comments