Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सीए बनने पर झरना शर्मा को तहसील ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- तहसील ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों व सामाज जनों द्वारा नगर के प्रतिष्ठित व्यावसायी रतन शर्मा की सुपुत्री व...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- तहसील ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों व सामाज जनों द्वारा नगर के प्रतिष्ठित व्यावसायी रतन शर्मा की सुपुत्री व मेधावी छात्रा झरना शर्मा के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया। झरना शर्मा ने सभी विप्र जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, बेहतर मार्ग दर्शन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

         इस अवसर पर बधाई देते हुए सामाज जनों ने कहा कि झरना शर्मा की सफलता पर हमें गर्व है नगर व क्षैत्र के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर प्रमुख तौर पर तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमलेश प्रसाद तिवारी, जिला प्रतिनिधि हैग्रीव प्रसाद शर्मा, जगजीवन प्रसाद मिश्रा, तहसील उपाध्यक्ष कैलाश शुक्ला, सचिव लक्ष्मी कांत द्विवेदी, कोषाध्यक्ष नंद कुमार पाण्डेय,आशीष शर्मा, रतन शर्मा, रवि शर्मा, महेश प्रसाद शर्मा,अनिल झा,कोमल शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी, प्रवीण शर्मा,नवीन शर्मा, वैभव शर्मा,प्रवीण शर्मा,श्रीमती कमला शर्मा, श्रीमती उमा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा उपस्थित थे।

No comments