छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, अभनपुर में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को संजोते हुए पारंपरिक पोला त्यौहार क...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
अभनपुर:- ग्रेसियस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, अभनपुर में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को संजोते हुए पारंपरिक पोला त्यौहार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने प्राचार्य एवं शिक्षकों का तिलक वंदन कर स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ की कृषि एवं ग्रामीण संस्कृति को दर्शाने वाले पोला पर्व के महत्व पर इस अवसर पर विशेष चर्चा की गई। डॉ. रिया तिवारी ने कहा कि “पोला पर्व केवल बैलों की पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि यह प्रकृति और कृषि संस्कृति के प्रति आभार व्यक्त करने का एक माध्यम भी है।
डॉ. मुक्ता कौशिक ने बताया कि यह पर्व बेटियों के पिता के घर पर सम्मान का प्रतीक भी है। वहीं श्रीमती साधना शर्मा ने कहा कि पोला पर्व में बैलों की पूजा के साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोला पर्व पर कविता और गीत प्रस्तुत कर समां बांधा। कार्यक्रम प्रभारी रविंद्र नाथ टैगोर समूह से डॉ. डिंपल रेड्डी रहीं। अंत में विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
No comments