तेली दिवस पर सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिला साहू संघ धमतरी द्वारा विश्व तेली दिवस के अवसर पर गोकुलपुर वार्ड स्थित सत्संग भवन में सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गणेश चतुर्थी के दिन विश्व तेली दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में तेली समाज के गौरवशाली इतिहास एवं परंपरा पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संगोष्ठी में समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, संस्कारों के संरक्षण और परंपराओं के निर्वहन पर बल दिया गया। पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों की सक्रिय भागीदारी को समाज के विकास के लिए आवश्यक बताया गया।

इस अवसर पर जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष अवनेन्द्र साहू सहित यशवंत, गणेश, विजय, महेश, राधेश्याम, रोहित, गोपीकिशन, देवीभूमिका, गजानंद, कृष्णा, गणेशप्रसाद, रामकुमार, केशव, हजारीराम, विजयगौतम, असमत, अनिल, जीवन, राजेंद्र, भोलाराम, कमलेशकांत, मदन, जय कुमार, श्रवण, डोमार, उपेंद्र, अशोक, विजय, लीलाराम, नंदकिशोर, राकेश, रामसुंदर साहू आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top