प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय धमतरी में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित...विधायक ओंकार साहू बोले – रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्व विद्यालय, धमतरी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवाजन तथा विभिन्न संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली और लगभग 160 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं का संस्थान की ओर से स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। आयोजन में शामिल अतिथियों ने इसे मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो अनेक ज़िंदगियों को बचाने का माध्यम बनता है।

     इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कहा – “रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है। यह कार्य न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं और सहयोग की भावना को भी गहराई देता है। ब्रह्मकुमारी संस्थान का यह प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है।ब्रह्मकुमारी संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मकता और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top