शंकरदाह पंचायत सचिव अनुपस्थिति मामले में ‘फर्जी’ कहने पर प्रकाशक की आपत्ति, थाने में सरपंच की शिकायत

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम शंकरदाह में पंचायत सचिव की अनुपस्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार को सरपंच रमी गौतम द्वारा वॉट्सऐप ग्रुप में ‘फर्जी’ बताए जाने पर समाचार प्रकाशक ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्रकाशक का कहना है कि संबंधित समाचार सरपंच व अधिकारियों के बयानों तथा उपलब्ध दस्तावेज़ों के आधार पर तैयार किया गया था।

उन्होंने अर्जुनी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि बिना प्रमाण किसी समाचार को ‘फर्जी’ कहना पत्रकार की मानहानि है और यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं मानहानि संबंधी धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है। प्रकाशक ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top