धमतरी:- ग्राम शंकरदाह में पंचायत सचिव की अनुपस्थिति को लेकर प्रकाशित समाचार को सरपंच रमी गौतम द्वारा वॉट्सऐप ग्रुप में ‘फर्जी’ बताए जाने पर समाचार प्रकाशक ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्रकाशक का कहना है कि समाचार संबंधित सरपंच व अधिकारियों के बयानों एवं दस्तावेज़ों के आधार पर तैयार किया गया था। उन्होंने अर्जुनी थाना में आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बिना प्रमाण किसी समाचार को ‘फर्जी’ कहना मानहानि और आईटी अधिनियम के तहत दंडनीय है।
शंकरदाह पंचायत सचिव अनुपस्थिति मामले में ‘फर्जी’ कहने पर प्रकाशक की आपत्ति
August 16, 2025
0
Share to other apps


