छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी: क्षेत्र के विकास कार्यों को निरंतर गति देते हुए विधायक ओंकार साहू ने लीलर और कलारतराई गांव के लिए गौरव पथ निर्माण की सौगात दिलाई है। दोनों ग्रामों के लिए 21–21 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कराई गई है।
विधायक साहू ने पंचायत मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “ग्रामीण अंचल में मजबूत बुनियादी ढांचे से ही सर्वांगीण विकास संभव है। गौरव पथ बनने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने वाली है।”
ग्राम लीलर के सरपंच हेमंत नेताम, वरिष्ठ नागरिक सूर्या नेताम, लीलाराम मंडावी, प्रीतराम ध्रुव, सखाराम नेताम, तुकाराम यादव, हेमलाल मरकाम सहित अन्य ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए विधायक साहू का आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार ग्राम कलारतराई सरपंच कुलदीप ध्रुव, पूर्व सरपंच साधना यशवंत साहू, पूर्व सरपंच लवण किशोर, राजा राम, भूषण ध्रुव, करण साहू, लोकपाल मारकंडे, नीलकंठ ध्रुव, राहुल सिन्हा व ओमप्रकाश निर्मलकर ने कहा कि यह सीसी रोड उनके गांव की प्रगति और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


