धमतरी:- सतनामी समाज जिला धमतरी का 10 अगस्त को दोपहर 2 बजे जोधपुर स्थित गुरु बालकदास भवन में जिला स्तरीय बैठक रखा गया है।उक्त बैठक में जिला के समस्त कार्यकारिणी सदस्य,संचालक मंडल के समस्त पदाधिकारी।समाज के समस्त पदाधिकारी,युवा प्रकोष्ठ,महिला प्रकोष्ठ सहित जिले के समस्त समाज जन उपस्थित रहेंगे। बैठक में विगत कुछ महीनो से शून्य हुए सामाजिक गतिविधियों पर विचार किया जाएगा, ममतामयी मिनी माता की पुण्यतिथि मनाने,समाज सेवी व पत्रकारिता में विशेष पहचान बनाने,भखारा ब्लाक प्रेस क्लब के अध्यक्ष बनने पर राजेश रात्रे का सम्मान,कार्यकारिणी का विस्तार व संचालक मंडल की मजबूती पर चर्चा किया जाना है। जिला अध्यक्ष कपिल देशलहरे ने समाज जनो से अधिक संख्या में उपस्थिति का अपील किया है।
जिला सतनामी समाज बैठक का आयोजन आज
August 10, 2025
0
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
Share to other apps


