छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- ग्राम पंचायत सिंधौरी कला में नशामुक्ति अभियान के तहत सरपंच दुलार साहू ने आज एक सराहनीय पहल की। स्थानीय विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच ने स्कूली बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें संकल्प दिलाया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों के बीच नशा मुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाना एवं स्वस्थ, स्वच्छ और प्रगतिशील भविष्य का निर्माण करना है। कार्यक्रम के दौरान सरपंच ने बच्चों को खेलकूद में भाग लेने और पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने गांव और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।


