छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय कांग्रेस भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय रा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्थानीय कांग्रेस भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेसजनों ने उनके योगदान को याद किया और विचार साझा किए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव श्रीमती तारिणी नीलम चन्द्राकर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में टेक्नोलॉजी, पंचायती राज, दूरसंचार और औद्योगिक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने हिंदुस्तान को नई दिशा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश की प्रतिष्ठा को बढ़ाया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि स्व. राजीव गांधी इक्कीसवीं सदी के स्वप्नद्रष्टा थे। युवा अवस्था में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने 18 वर्ष की आयु में मताधिकार प्रदान किया, कंप्यूटर युग की शुरुआत की और किसान, मजदूर एवं गरीबों के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाया। उन्होंने रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए और सभी धर्म, जाति एवं वर्ग के लिए शांति, भाईचारा और सद्भावना का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्रर साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, पार्षद उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री चन्द्र प्रकाश देवांगन, महिम शुक्ला, लव चन्द्राकर, मीडिया प्रभारी तुकेश साहू, जोन मंडल अध्यक्ष रामनारायण यादव, तुलसी राम साहू, शत्रुघन साहू, गोकुल साहू, बहुर राम साहू, महेंद्र पटेल, लीला राम गहरवाल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।




No comments