मुजगहन सरपंच ने विधायक ओंकार साहू का जताया आभार

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम पंचायत मुजगहन के सरपंच होमेश्वर साहू एवं उपसरपंच जतिन साहू ने ग्राम में महतारी सदन भवन की स्वीकृति दिलाने हेतु विधायक ओंकार साहू के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि विधायक महोदय के प्रयासों से ग्राम में महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा, जिससे स्व-सहायता समूहों की बैठकें, प्रशिक्षण तथा सामाजिक कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित किए जा सकेंगे।ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की जनहितकारी पहल से ग्रामीण अंचल में विकास की रफ्तार और तेज़ होगी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top