धमतरी में महिला ने तहसीलदार के चेंबर में निगला जहर, जिला अस्पताल में जारी है इलाज

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- जिले के तहसील कार्यालय में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पंचवटी कॉलोनी निवासी रानी दुलानी ने तहसीलदार के चेंबर में ही जहर का सेवन कर लिया। घटना से कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानी दुलानी के पति ने घर के लिए लोन लिया था। कुछ समय पूर्व उनके पति की अचानक बीमारी के चलते मौत हो गई। पति के निधन के बाद लोन की अदायगी का मामला सिविल कोर्ट में चल रहा था। हाल ही में सिविल कोर्ट से घर को कुर्क करने का आदेश जारी हुआ था। इसी आदेश से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया। फिलहाल जिला अस्पताल में महिला का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top