सिंधौरी कला में हर्षोल्लास से सरपंच ने किया ध्वजारोहण

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- आज सबेरे से हो रही बारिश के बावजूद ग्राम पंचायत सिंधौरी कला में बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंचायत भवन प्रांगण में आयोजित समारोह में सरपंच दुलार साहू ने तिरंगा फहराकर उपस्थित ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सरपंच ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि हमारे देश की आज़ादी लाखों वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है, इसे बनाए रखना और आगे बढ़ाना हम सबका कर्तव्य है। उनके उद्बोधन से पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

ग्रामीणों और बच्चों में देश के प्रति गर्व और उत्साह स्पष्ट झलक रहा था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्कूल के छात्र-छात्राएँ और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top